फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुरुक्षेत्र में छह से लगेगी 41वीं राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की तरफ से 41वीं राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी छह से आठ फरवरी तक कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में लगाई जाएगी।डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि इसमें उत्तम नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण और विशेषज्ञों की ओर से पशुपालकों को तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त पशु मेले में हरा चारा, सूखा चारा, पानी तथा ठहरने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
पशुओं को मेले तक लाने-ले जाने के लिए पशुपालन विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्य खटकड़ ने बताया कि इच्छुक एवं जागरूक पशुपालकों के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ पशुपालकों के ठहरने, भोजन तथा पशुओं के लिए चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी सरकार की ओर से समुचित प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पशुपालक इस राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में भाग लेना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें