06जेएनडी28 : वीरेंद्र करसिंधु जीएसपी प्रधान उचाना।
- फोटो : 1
जींद। जीएसपी गुरु सेवक परिवार उचाना के प्रधान वीरेंद्र करसिंधु ने कहा कि अरुण चंद्र महाराज की प्रेरणा से जीएसपी गांव-गांव में सेवा, स्वास्थ्य, सहयोग, संस्कार का संदेश देगा। हर गांव में पक्षियों के लिए राम श्याम महावीर जैन बसेरे बने इसको लेकर ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा।
विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री अरुण चंद्र महाराज की प्रेरणा से कसूहन गांव में पक्षियों के लिए राम श्याम महावीर जैन बसेरे बनाने की घोषणा कर चुके हैं। मखंड गांव में बंसल परिवार द्वारा महाराज की प्रेरणा से राम श्याम महावीर जैन आश्रम का निर्माण हुआ तो तो बिठमड़ा में भी निर्माण हो चुका है। करसिंधु ने कहा कि जीएसपी का उद्देश्य जरुरतमंदों की मदद करना। आर्थिक रूप से कमजोर किसी परिवार का बेटा, बेटी है उसकी पढ़ाई की इच्छा है तो उसकी मदद की जाएगी।
सर्दी का मौसम में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को सर्दी से बचने के लिए जूते, जर्सी दी जाएगी। रात को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित प्रमुख जगह पर जीएसपी के सदस्य जाएंगे कोई सर्दी में ठिठुरता मिला तो उसको कंबल सर्दी से बचने के लिए देगे। किसी की परिवार की स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसे परिवार के बीमार व्यक्ति का उपचार करवाने का काम करेंगे। बच्चों में संस्कार पैदा हो इसको लेकर युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।
जीएसपी की तरफ से स्कूलों में संस्कार पाठशाला का आयोजन कर संस्कार के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। गांव में पंचायत प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा ताकि अरुण चंद्र महाराज के सेवा, स्वास्थ्य, सहयोग, संस्कार का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। निरंतर धर्म का प्रचार महाराज कर रहे है।