फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई अनाज मंडी शुक्रवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मंडी में धान की लगातार बढ़ती आवक और उठान की धीमी गति के चलते आढ़ती एसोसिएशन ने मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया है। वीरवार शाम को एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि शुक्रवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक मंडी में धान की आवक पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान कोई भी किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में नहीं आएगा और न ही आढ़ती धान की खरीद करेंगे। केवल मंडी से धान का उठान करवाया जाएगा। फैसले की जानकारी मंडी परिसर में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से भी दी गई। मंडी प्रधान जयदेव बंसल ने बताया कि धान का सीजन शुरू होने के बाद से ही मंडी में उठान की गति काफी धीमी चल रही है।
दूसरी ओर प्रतिदिन धान की आवक बढ़ने से मंडी में जगह की कमी हो रही है। इससे किसानों और आढ़तियों दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी समस्या को देखते हुए सभी की सहमति से मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि निर्धारित समय के दौरान अपनी फसल मंडी में न लाएं। बैठक में उपप्रधान सतीश, कोषाध्यक्ष एडवोकेट पंकज शर्मा, सचिव विनय मित्तल, पूर्व प्रधान जियालाल गोयल, ईश्वर गोयल सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें