फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद और मजदूरों की मिटेगी भूख, अपना रोटी रथ खिलाएगा मुफ्त में खाना

विज्ञापन
सफीदों में नि:शुल्क भोजन ग्रहण करते लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए इसी सोच के साथ सफीदों में अपना रोटी रथ की शुरूआत की गई है। यह रथ हर रोज जरूरतमंद लोगों को चलता-फिरता नि:शुल्क भोजन करवाएगा। इस सामाजिक संस्था के सफीदों अध्यक्ष गांव पाजूकलां के सरपंच पवन मान व उनकी टीम द्वारा यह शुरूआत की गई है।
विज्ञापन

पवन मान ने बताया कि 2018 में जींद से मुकेश राठौर के नेतृत्व में इस रथ की शुरुआत की गई थी। आज इस तरह का अपना अनूठा रोटी रथ जींद नरवाना और उचाना आदि में सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में सफीदों में इसकी शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि सफीदों रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रत्येक दिन यह अपना रोटी रथ मौजूद रहेगा। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति नि:शुल्क यहां पर आकर भोजन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में लॉकडाउन के कारण मजदूर व जरूरतमंद लोग बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी के कारण वे भूखा रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सफीदों में इस तरह की आवश्यकता महसूस होने पर अपना रोटी रथ की शुरुआत की गई है। किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें