फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में दवा की दुकान चलाने वाला व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
अस्पताल में जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिला में वीरवार को मुख्य डाकघर के पास एक निजी अस्पताल में दवा की दुकान चलाने वाला कोरोना संक्रमित मिला। उसे कई दिन से बुखार हो रहा था। उसने 14 जुलाई को कोरोना की जांच करवाई तो अब उसे पॉजिटिव पाया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 174 पहुंच गया है। 144 लोग ठीक चुके हैं तो चार लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 26 एक्टिव केस हैं। संक्रमित को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार संक्रमित मिले व्यक्ति को 12 जुलाई को बुखार हुआ था। 14 जुलाई को जांच करवाई तो वीरवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। व्यक्ति के संक्रमित मिलने से निजी अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है, जो संक्रमित के संपर्क में आए हैं। अस्पताल में आने वालों व व्यक्ति के परिजनों को मिलाकर 32 लोगों की जानकारी मिल चुकी है।
खुद आगे आएं लोग
जिला में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। 82 प्रतिशत लोग ठीक हो रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को दबाने की बजाए जांच करवानी चाहिए। जो लोग अस्पताल गए हैं या केमिस्ट के सीधे संपर्क में आए हैं, उनको खुद ही आगे आकर जांच करवानी चाहिए। इससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पालेराम, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें