फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वार्ड 17 के हुडा पार्क का होगा कायाकल्प, 15 लाख होंगे खर्च...नगर परिषद ने जारी किया टेंडर, अगले सप्ताह खुलेगी बिड

विज्ञापन
26जेएनडी05: हुडा ग्राउंड का वह पार्क जिसका जीर्णोद्वार किया जाएगा। संवाद - फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम मेंआयोजित सांसद खेल कार्यक्रम में सम्मानित किए ​खिलाड़ी एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह एव अन्य जनप्रतिनि​धि। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में नगर परिषद ने अहम कदम उठाया है। हुडा ग्राउंड स्थित पार्क के सुधार कार्य के लिए नगर परिषद ने 15 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर की बिड अगले सप्ताह खुलेगी। इसके बाद कार्य के लिए टेंडर अलॉट किया जाएगा।
लंबे समय से हुडा ग्राउंड स्थित पार्क की हालत खराब बनी हुई थी। पार्क की दीवार, ग्रील व अंदर बेंच टूटी हुई हैं। बच्चों के खेलने के लिए न तो झूले और न अन्य उपकरण हैं। आमजन की पार्क के सुधार के लिए मिली शिकायतों के बाद नगर परिषद ने पार्क को सुधारने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रस्तावित सुधार कार्यों में पार्क की साफ-सफाई, दीवार व ग्रील का निर्माण, बैठने के लिए नई बेंचें, लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करना और पार्क की पगडंडियों की मरम्मत शामिल है।
इसके अलावा पार्क के सुंदरीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित ठेकेदार को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का प्रयोग करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
पार्क का सुधार होने से यहां पर बनी मार्केट व कॉलोनीवासियों को काफी लाभ मिलेगा। गर्मी के दिनों में पार्क में छांव में बैठ सकेंगे तो सर्दी में धूप सेंकने के अलावा सुबह शाम टहलने के लिए लोगों को राहत मिलेगी। रखरखाव के अभाव में इसका उपयोग कम होता जा रहा था। पार्क के सुधरने से न केवल कालोनीवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
पार्क के सुधार के लिए टेंडर लगाया है। इस पर 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य पार्कों के रखरखाव और विकास के लिए आने वाले समय में योजनाएं लागू की जाएंगी ताकि शहरवासियों को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें