फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं विद्यार्थी : सतीश शाहपुर

विज्ञापन
26जेएनडी08: स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते हुए मुख्याति​थि सतीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने वीरवार को गतौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने भाग लिया।
सतीश शाहपुर ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ चरित्र निर्माण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजबूत चरित्र ही व्यक्ति को समाज में सम्मान और सफलता दिलाता है। उन्होंने समाज में आपसी समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान पर भी जोर दिया।

सतीश शाहपुर ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर छुआछूत जैसी बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। सभी को समानता और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर बोर्ड उपाध्यक्ष ने इसे राष्ट्रीय कर्तव्य बताया। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और एकल-उपयोग प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरिओम शर्मा और विद्यालय के प्राचार्य संदीप जैन ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग रखी। इस पर सतीश शाहपुर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गतौली को परीक्षा केंद्र बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, ताकि छात्रों को दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें