फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा ने 50 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी

विज्ञापन
21जेएनडी31 : बैठक में पार्षदों को शपथ दिलाते नपा चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जुलाना। नगरपालिका की हाउस बैठक में 50 करोड़ के विकास कार्याें के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि जुलाना को विकास के मामले में पिछड़ा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है। पार्षदों ने अपने वार्डाें के विकास कार्याें के प्रस्ताव रखे। वार्ड दो में चौपाल में वाटर कुलर, रोहतक रोड़ से पक्का रास्ता, राजगढ़ अंडर पास रेलवे रोड़ का रास्ता पक्का, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक स्ट्रीट लाइट, इसके अलावा काफी कच्चे रास्तों को पक्का करने के प्रस्ताव पार्षदों ने दिए।
बैठक में लगभग 52 विकास कार्याें के प्रस्ताव पाए किए गए। चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा ने बैठक में सरकार द्वारा मनोनित पार्षदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगरपालिका द्वारा बनाई दुकानों की बोली के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

पांच साल के लिए डोर टू डोर कचरा उठाने का प्रस्ताव पास किया गया। सार्वजनिक शौचालय की देख रेख के लिए प्रस्ताव पास किया गया। शहर के मुख्य रास्तों और रोड़ सफाई के लिए प्रस्ताव को पास कर दिया। जुलाना में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा दो बुस्टिंग स्टेशन की जगह देने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें