फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार दिनों से बधाना जलघर की मोटर खराब, लोग परेशान

Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी25-बधाना गांव स्थित जलघर में पीने के पानी से भरे दिखाई देते टैंक। संवाद।
विज्ञापन
अलेवा। बधाना गांव स्थित जलघर में लगे सबमर्सिबल की चार दिनों से मोटर जलने के कारण गांव के लोगों को पीने के पानी के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन

हालांकि गांव के लोगों ने मामले को लेकर संबंधित विभाग के जेई तथा कर्मचारियों को कई बार सूचित किया, लेकिन फिलहाल समाधान के नाम पर लोगों को केवल आश्वासन मिल रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि चाहे तो विभाग सबमर्सिबल की जली मोटर को बदलकर गांव की जलापूर्ति बहाल कर दे, अन्यथा गांव के लोग सडक़ जाम करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बधाना निवासी रामकरण, विकास, संदीप, राजेश, मनीष, काला और नरेश ने कहा कि करीब चार दिनों से बधाना गांव स्थित जलघर में लगे सबमर्सिबल की मोटर जली हुई है, लेकिन विभाग के अधिकारी चार दिन बीत जाने के बावजूद भी सबमर्सिबल में जली मोटर को बदलने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इस कारण गांव के लोगों को चार दिनों से पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बाद भी गांव में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस कारण गांव की महिलाएं पीने के पानी के लिए दूर-दराज खेतों का रुख कर रही है। इस कारण गांव की महिलाओं को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से चार दिनों से सबमर्सिबल की जली मोटर को बदलने की मांग की है ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें