फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक की पत्नी ने मंडी में धान की खरीद का लिया जायजा

Thu, 02 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी21-पीआर धान खरीद का जायजा लेते हुए भाजपा नेत्री सुषमा अत्री। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
उचाना। पीआर धान की खरीद का जायजा लेने के लिए विधायक देवेंद्र अत्री की पत्नी सुषमा अत्री वीरवार को अनाज मंडी पहुंची। एसडीएम दलजीत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग भी साथ में मौजूद रहे। आढ़तियों, किसानों से खरीद को लेकर उन्होंने जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


इस दौरान सुषमा अत्री ने कहा कि किसान, आढ़तियों को किसी सूरत में खरीद को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीद को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए है। सरकार द्वारा हर मंडी में खरीद को लेकर एचसीएच अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसान को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
सरकारी मापदंड पर खरी उतरने वाली फसल को तुरंत प्रभाव से मंडी में आते खरीदा जा रहा है। बारदान को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान हित को लेकर निरंतर नायब सरकार नायब फैसले ले रही है। किसानों के साथ भाजपा सरकार खड़ी है। भारी बारिश से हुए फसल खराबे के लिए किसानों को मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से चार करोड़ 72 लाख रुपये की राहत राशि दी गई। समृद्ध और सशक्त किसान मोदी सरकार की प्राथमिकता है। गेहूं के एमएसपी पर 160, जो पर 170, चना पर 225, मसूर पर 300, रेपसीड और सरसों पर 250 की वृद्धि की गई।
एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर निर्देश दिए गए है। कई ढेरियों को चेक किया तो नमी की मात्रा जो निर्धारित की गई है उससे अधिक नमी मिली है। जो ढेरी 17 प्रतिशत नमी तक वाली थी उसको खरीदा गया है। इस मौके पर प्रधान विकास पंघाल, सतपाल अत्री, अजय अलीपुरा, पंकज करसिंधु, पवन शर्मा, कपिल अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें