फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक ने निर्माणाधीन गली का लिया जायजा

Tue, 21 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी16-गली निर्माण का जायजा लेने पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री मंगलवार को उचाना कलां में अशोक शर्मा के निवास पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से मिलने के बाद उनकी समस्याओं को भी सुना। शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते का चल रहे काम का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने बताया कि इस गली निर्माण की मांग काफी पुरानी है। विधायक द्वारा इस मांग को पूरा किया है। मंदिर को जाने वाला प्रमुख रास्ता होने के साथ-साथ ये रास्ता शहर की तरफ भी जाता है। यहां पर जलभराव बिना बारिश के सीवरेज ओवर फ्लो होने से रहता था।
सड़क का लेबल गली से ऊंचा होने से पानी की निकासी नहीं होती थी। अब इस समस्या का जड़ से समाधान विधायक ने करवाने का काम किया। विधायक ने कहा कि विकास उचाना का सपना पूरा हो ये उनकी सोच है। गली निर्माण को लेकर मामला उनके संज्ञान में आया तो इसको लेकर संबंधित विभाग से बातचीत की।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी तो आम जनमानस भी परेशान था। उचाना के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। उचाना को विकसित उचाना बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें