फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक ने सीवर जेटिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
01जेएनडी31: अत्याधुनिक सीवरेज जेटिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर शहर में रवाना करते विधायक रामकुमार - फोटो : poni news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफीदों शहर की सीवरेज व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक रामकुमार गौतम ने जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से खरीदी गई अत्याधुनिक सीवर जेटिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर शहर में कार्य के लिए रवाना किया।
विधायक रामकुमार गौतम ने बताया कि सफीदों शहर में लगभग 55 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछी हुई है जिसकी नियमित सफाई और रखरखाव के लिए यह मशीन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यह मशीन लगभग 20 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई है जिससे सीवरेज लाइनों में होने वाले जाम, गंदगी और ओवरफ्लो की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीवर जेटिंग मशीन के माध्यम से उच्च दबाव के पानी से पाइप लाइनों की सफाई की जाएगी, जिससे सीवरेज व्यवस्था लंबे समय तक सुचारू रूप से चलती रहेगी और शहरवासियों को गंदगी व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और संबंधित विभागो के अधिकारी शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
एसडीओ राकेश शर्मा ने बताया कि शहर वासियों की सुविधा के लिए खरीदी गई यह मशीन सीवरेज की सफाई व्यवस्था करने के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। इस मशीन पर विभाग के चार कर्मी कार्य करेंगे और शहर वासियों को सीवरेज की सफाई व्यवस्था से संबंधित दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही विभाग द्वारा जल्द ही सेल्ट ग्रेवल मशीन खरीदने का कार्य किया जाएगा, जो सीवरेज लाइन में फंसे कूड़ा करकट को बाहर निकाल कर मदद करेगी। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और दृढ़ निश्चयी नेता थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल ने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की संस्कृति को मजबूत किया। विपक्ष के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन उनकी पहचान थी। उनकी कविताएं और विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर बीजेपी के जिला प्रभारी मदन लाल गोयल, पूर्व विधायक कली राम पटवारी, जिला तेजेंद्र ढुल, गीता बिटानी, कविता शर्मा, सक्षम भाटिया, सुरेश कौशिक, जितेंद्र रोड़, नारायण दत्त शर्मा, महेंद्र कालवा और श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें