फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के साथ किया दुर्व्यवहार निंदनीय : अत्री

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी19-देवेंद्र चतरभुज अत्री विधायक।
विज्ञापन
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने विधानसभा में विधायक जरनैल सिंह के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने जारी बयान में कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है जहां हर जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का समान अधिकार है।
विज्ञापन

अत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक इंदू नरवाल का एक दलित सिख विधायक के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख दंगों का दर्द आज भी समाज के लिए संवेदनशील मुद्दा है और पीड़ितों के लिए न्याय व जिम्मेदार लोगों से माफी की मांग उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा हो या संसद, जनप्रतिनिधियों को आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए न कि हंगामा करके सदन की कार्यवाही बाधित करनी चाहिए।
विज्ञापन

जनता अपने प्रतिनिधियों से विकास, जनकल्याण और अपने हितों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की अपेक्षा रखती है। सदन के भीतर सभी दलों और जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें