फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाट धर्मशाला के प्रधान पद पर सर्वसम्मति को लेकर हुई बैठक नाकाम

Sun, 07 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी26: अर्बन एस्टेट ​स्थित जाट धर्मशाला में प्रधान पद को लेकर आयोजित बैठक में कॉलेजियम व
विज्ञापन
जींद। अर्बन एस्टेट कॉलोनी स्थित जाट धर्मशाला के प्रधान पद पर सर्वसम्मति को लेकर कॉलेजियम की बैठक हुई। इसमें चुनाव से पहले जाट धर्मार्थ सभा की नई कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रधान चुनने का रविवार को अंतिम प्रयास किया लेकिन यह नाकाम रहा। अब सभा के पदाधिकारियों का चुनाव 18 सितंबर को मतदान से होगा।
विज्ञापन

इसमें 105 कॉलेजियम बनाए गए हैं। जाट धर्मशाला में जाट धर्मार्थ सभा के कॉलेजियम में चुने गए लगभग 45 सदस्य पहुंचे। इन सदस्यों के अलावा सभा के कई प्रतिष्ठित सदस्य और जाट समाज के अनेक गणमान्य लोग भी बैठक में पहुंचे। इन सबका प्रयास जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से करने और सभा में मतदान की नौबत नहीं आने देने का था।
पिछले कई दिनों से छोटू राम किसान शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान ईश्वर लोहचब, पूर्व सरपंच मदन मलिक, वीरभान ढुल समेत काफी लोग संस्था में सर्वसम्मति बनाने के प्रयासों में लगे हुए थे। इसके लिए कॉलेजियम सदस्यों से संपर्क किया गया और प्रधान बनाने को लेकर चर्चा की। इसमें प्रधान पद की दौड़ में शामिल चा कॉलेजियम में से तीन ही पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक में नहीं पहुंचे सदस्य
सर्वसम्मति बनाने के लिए बुलाई गई बैठक में जाट धर्मार्थ सभा में बने एक बड़े गुट के समर्थक कॉलेजियम सदस्यों में से ज्यादातर नहीं पहुंचे। यही नहीं इस दूसरे गुट के प्रमुख नेताओं में से भी कोई सर्वसम्मति के लिए बुलाई गई बैठक में नहीं पहुंचा। लगभग दो घंटे तक इन लोगों के आने का इंतजार बैठक के आयोजक करते रहे। इसके बाद बैठक बर्खास्त कर दी गई।
पहली बार होंगे चुनाव
30 साल के इतिहास में पहली बार जींद की जाट धर्मार्थ सभा अब विभाजन के कगार पर आ गई है। जिस संस्था में कभी कॉलेजियम तक का चुनाव मतदान से करवाने की नौबत नहीं आई थी उसमें अब कार्यकारिणी का चुनाव मतदान से होगा।
18 को होगा चौधरियों की चौधर का फैसला
जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार 9 से 12 सितंबर तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन जमा कराए जाएंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 18 को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें