फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करवाचौथ की चांदनी में सोलह शृंगार से चमका बाजार

Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी14 : त्योहारी सीजन पर बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन ने बाजारों की रौनक दोगुना हो जाती है। नवरात्र के समापन के बाद करवाचौथ का त्योहार आ रहा है जिसके चलते शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ के चलते बाजारों में सोलह शृंगार से लेकर सजावटी थालियों की मांग बढ़ी गई है।
विज्ञापन

इस समय सबसे ज्यादा रौनक महिलाओं से जुड़ी दुकानों पर दिखाई दे रही है। बाजारों में चुनरी, चूड़ियां, सोलह शृंगार, सजावटी थालियां, करवे और सजावटी सामान खूब बिक रहा है। दुकानदार भी त्योहार को देखते हुए नए-नए ऑफर और स्कीमें निकाल रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। वहीं शहर में मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भीड़ जुड़ने लगी है।
ब्यूटी पार्लरों पर लगी भीड़
त्योहारों की चहल-पहल का असर ब्यूटी पार्लरों पर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। करवाचौथ के मौके पर महिलाएं खासतौर पर पार्लरों में सजने-संवरने पहुंच रही हैं। पार्लरों में हेयर स्टाइलिंग, फेशियल, मेकअप और नेल आर्ट के लिए बुकिंग पहले से ही की जा चुकी है। कई पार्लरों के बाहर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। पार्लर संचालक बबीता का कहना है कि करवाचौथ और दीवाली जैसे त्योहार उनके लिए सबसे व्यस्त समय होता है। इस दौरान बुकिंग इतनी ज्यादा हो जाती है कि कई बार तो अतिरिक्त स्टाफ की भी जरूरत पड़ जाती है।
विज्ञापन

कपड़ों की दुकानों पर भीड़ ज्यादा
दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। त्योहारों के चलते कपड़ों की दुकानों पर खास भीड़ देखी जा रही है। साड़ियां, लहंगे, सूट और आधुनिक डिजाइनर ड्रेसेज की खरीदारी में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। वहीं ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद ऑफलाइन बाजारों का आकर्षण कम नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में यह भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी क्योंकि करवाचौथ के बाद दीपावली भी आने वाली है।
बॉक्स
करवाचौथ सिर्फ व्रत का ही पर्व नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है। इसलिए वे श्रृंगार और पूजा सामग्री की खरीद में कोई कमी नहीं छोड़तीं। यही कारण है कि बाजारों में भीड़ सामान्य दिनों से दोगुनी हो गई है।-मेनका, ग्राहक

02जेएनडी14 : त्योहारी सीजन पर बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें