फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी नेशनल स्टाइल पुरुष वर्ग में आरजीएम बना चैंपियन

Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी24-कबड्डी नेशनल स्टाइल पुरूष प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
उचाना। कबड्डी नेशनल स्टाइल पुरुष वर्ग में राजीव गांधी महाविद्यालय चैंपियन बना। ये प्रतियोगिता 29 और 30 सितंबर को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी नेशनल स्टाइल पुरुष वर्ग का आयोजन ग्रीन वैली कॉलेज शाहपुर में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

सीनियर लेक्चरर डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि प्रतियोगिता में सीआरएसयू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले आठ महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबला बड़े जबरदस्त रहे। राजीव गांधी महाविद्यालय की टीम ने अपना पहला मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज जुलाना के विरुद्ध खेलते हुए एक तरफा आठ के मुकाबले 29 अंकों से जीता।
उन्होंने बताया कि आरजीएम की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ग्रीन वैली कॉलेज शाहपुर से हुआ जो कड़ी टक्कर में राजीव गांधी महाविद्यालय की टीम ने टाई ब्रेकर में तीन के मुकाबले सात अंकों से जीता। 30 सितंबर को फाइनल मैच गवर्नमेंट कॉलेज जींद के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस मुकाबले में राजीव गांधी महाविद्यालय की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज जींद को 20 के मुकाबले 32 अंकों से हराकर महाविद्यालय की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। महाविद्यालय के आठ खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण शिविर में के लिए हुआ।
प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की करते हुए कहा कि खेलों की भावना से ने केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि एक प्रतिस्पर्धा की भावना भी पनपत्ती है। इस अवसर पर खेल इंचार्ज प्रवीण कुमार, अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें