फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रबंधन ने रोडवेज बसों में रखें डस्टबिन और फ्रेशनर

Fri, 17 Oct 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी07-बस अड्डे पर खड़ी एसी बसें, जिनमें डस्टबिन रखे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोडवेज डिपो ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एसी बसों में डस्टबिन और फ्रेशनर रखे जा रहे हैं। वहीं, ब्लैक हिट और पॉलीथिन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सफर के दौरान यात्रियों को उल्टी होने से बने बदबूदार वातावरण से निजात पाने के लिए पॉलीथिन भी रखे गए हैं। फिलहाल जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। पहले डिपो में एसी बस नहीं थी। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी। इन रूटों पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में एसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी। जींद डिपो प्रबंधन ने भी एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई थी।
डिपो में फिलहाल दस एसी बस
रोडवेज डिपो में फिलहाल दस एसी बस हैं। इसमें से एक बस सफीदों और एक बस नरवाना सब डिपो में भेजी गई हैं। आठ बसें मुख्यालय पर हैं। सफीदों सब डिपो की बस को दिल्ली तो नरवाना वाली बस को वाया हिसार से चंडीगढ़ चलाया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पोंटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

जींद से एसी बसों का शेड्यूल
जिला मुख्यालय से चंडीगढ़ रूट पर पांच एसी बस चलती हैं। पहली बस सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चलती है जो वाया 152 डी के रास्ते होकर जाती है। दूसरी एसी बस सुबह नौ बजकर 20 मिनट, तीसरी बस सुबह 10 बजकर 50 मिनट, चौथी बस दोपहर 12 बजे और पांचवीं बस दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती है। वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 गुरुग्राम बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। एसी बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये, जींद से गुरुग्राम का किराया 251 रुपये लगता है।
वर्जन
यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास जींद डिपो की एसी बसों में डस्टबिन व फ्रेशनर रखवाए जा रहे हैं ताकि बसों में सफाई रहे और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। यात्रियों की भीड़ अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें