फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहले ही दिन दो घंटे की देरी से पहुंची लुधियाना-जाखल पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का संचालन पहले ही दिन यात्रियों के लिए समय की परेशानी लेकर आया। ट्रेन नंबर 54054 अपने निर्धारित समय रात 11:30 बजे के बजाय करीब दो घंटे की देरी से 1:30 बजे जींद जंक्शन पहुंची। वहीं ट्रेन नंबर 54053 सुबह 3:40 बजे जींद से रवाना हुई और बरसोला, बड़ौदा, उचाना व घासो होते हुए सुबह 4:16 बजे नरवाना जंक्शन पहुंची। इसके बाद ट्रेन धरौदी, धमतान साहिब, कालवन, टोहाना और हिम्मतपुरा होते हुए सुबह 5:10 बजे जाखल पहुंचती है। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना होती है। वापसी में ट्रेन शाम 6:30 बजे लुधियाना से चलकर रात 11:30 बजे जींद पहुंचने का निर्धारित समय है।
विज्ञापन


पहले जाखल तक होता था आवागमन
यह ट्रेन पहले लुधियाना और जाखल के बीच चलती थी। अब इसका विस्तार जींद तक किया गया है। इससे यात्रियों को लुधियाना और रास्ते के अन्य स्टेशनों तक जाने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन
लुधियाना-जाखल पैसेंजर का जींद तक विस्तार हो गया है। इस ट्रेन से लुधियाना आने-जाने में आसानी होगी।
जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें