फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाई और बहन का प्यार अमर है, सारा जग ये जाने...

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला काव्य मंच जींद इकाई की तरफ से रविवार को भैयादूज पर गोहाना रोड बाईपास स्थित एक निजी स्कूल में मासिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता अनिता शर्मा ने की। संचालन सचिव रेखा ने किया। गोष्ठी के सदस्यों ने भाग लेकर अपनी-अपनी कला व प्रतिभा से कविता व गीत प्रस्तुत कर भाई-बहन के प्यार को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अनिता शर्मा ने कुमकुम अक्षत थाल सजाए, भाइयों पर अटूट प्रेम बरसाए। रेखा ने भाई दूज का पावन पर्व मैं मनाऊं, स्नेह भरी अभिव्यक्ति देकर। शिखा ने भाई दूज की शुभकामना लाई है, भाई, बहन की प्यारी याद दिलाई है। ट्विंकल ने भाईदूज का पर्व है आया, धनतेरस के बाद पाचवें दिन बहना ने भाई को तिलक लगाया। संजू ने भाई बहन के प्यार का प्रतीक आया, भाई दूज लेती ढेरों बलाएं, बहना माथे को वो पूज। प्रियंका ने भाई व बहन का प्यार अमर है, सारा जग ये जाने, देने शत-शत बार दुआ, बहने रोली लेकर आई। रेनू ने अधरो पर मुस्कान है लाया, भाई दूज का पर्व हैं आया। नेहा ने भाई का त्योहार विशेष, कोई घर, कोई परदेस, किंतु हृदय मे धारण करके उन पे स्नेह लुटाती बहनें। ललिता ने हर खुशी में, हर गम में, आपका साथ हो, मेरे भाई तुम पापा के सर ताज हो। मोनिका ने भाई-दूज के शुभ अवसर पर व्रत उनके लिए रखा है, भाई बहन का प्यार सच्चा है। आशा ने कहे बहन की प्रीति सदा ही भइया रीति चलाते रहना। अनु ने भैया मेरा दूज के चांद जैसा नित्य करे जीवन में तरक्की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें