03जेएनडी29-फुटबॉल में विजेता बनी उचाना खुर्द की टीम। संवाद
उचाना। भिवानी के मुंढाल गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में उचाना खुर्द की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये एवं ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। ब्लॉक समिति पूर्व सदस्य सुरेश उचाना खुर्द ने बताया कि पिछले दिनों हुई प्रतियोगिता में टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रभुवाला को 2-0, सेमीफाइनल में बड़सी को 3-0 को हराया। फाइनल मुकाबला भी 3-0 से जीता। बेस्ट खिलाड़ी प्रवीण को चुना गया। संवाद