फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पोलिंग स्टेशनों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी दिए निर्देश

विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल की वीसी के दौरान मौजूद अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बुधवार को प्रदेशभर के जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पोस्टल बैलेट पेपर, दिव्यांगजन और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के दिन पोलिंग स्टेशनों पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीसी के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि मतदाताओं को हीट वेव से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। पोलिंग बूथों पर पर्याप्त पेयजल का प्रबंध हो। इसी प्रकार से एंबुलेंस की सुविधा हो। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रबंध पूरे किए जाएं। 14 मई को 11 बजे प्रत्येक विधानसभा स्तर के कम से कम 10 पोलिंग बूथों से मतदान की वेबकास्ट का पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रबंध पूरे करे जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस बार चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम को लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी स्कूली बच्चों को उनके माता-पिता तथा सगे संबंधियों की ऊंगली पर वोट डालने के बाद नीली स्याही लगी फिंगर के साथ फोटो अपलोड करने हैं।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कक्षा नौ से 12 तक पढ़ाने वाले अध्यापकों को पोस्टर व पंफलेट देंं। पोस्टर नोटिस बोर्ड पर लगेगा। पंफलेट पर सेल्फी अपलोड करने के बारे में जानकारी दी गई है। इस क्यूआर कोड होगा जिसको स्कैन करके वह अपने माता-पिता तथा सगे संबंधियों की वोट डालने के बाद फोटो अपलोड करेंगे। उजिला में सबसे अधिक फोटो अपलोड करवाने वाले स्कूल को 25 हजार का अवाॅर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा भी जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय तथ्य तृतीय स्थान पर आने वाली सेल्फी पिक्चर पर विद्यार्थी को दस हजार, पांच हजार तथा 2500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इनका चयन राज्य मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, एसडीएम जींद राकेश सैनी, एसडीएम नरवाना अनिल कुमार दून, एसडीएम उचाना गुलजार मलिक, एसडीएम सफीदों मनीष कुमार फोगाट, नगराधीश नमिता कुमारी, डीडीपीओ संदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।

बॉक्स

चुनाव संपन्न करवाने के लिए गंभीरता से काम करे कर्मचारी

उन्होंने निर्देश दिए देते हुए कहा कि जिला में लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम करें। उन्होंने चुनाव से जुड़े संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्गो के लिए व्हील चेयर, रैंप आदि की समुचित व्यवस्था पूरी कर लें और ध्यान रखें कि किसी भी मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान अनाधिकृत व्यक्ति का बिना वजह से प्रवेश न होने पाए।

उन्होंने कहा कि 22,23 व 24 मई को लोगों को मतदान के लिए आने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से लगातार घोषणा करवाई जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने पोस्टल बैलट प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्विस वोटर, इलेक्शन ड्यूटी वोटर तथा अब्सेंटी वोटर के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें