फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बूथों की जगहों को किया दूसरी जगह शिफ्ट : गुलजार मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली है। हलके में 223 बूथों पर 66 गांवों के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जो नई मतदाता सूची आई है उसके अनुसार 216998 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 116511 पुरुष, 100487 महिला मतदाता इसमें शामिल है। 31 मार्च 2024 को 216417 मतदाता थे। नए मत बनवाने के लिए ऑनलाइन 26 अप्रैल तक की तारीख थी। 581 नए मत इस दौरान बने।
विज्ञापन


एसडीएम एवं चुनाव रिर्टनिंग अधिकारी गुलजार मलिक ने बताया कि इस बार 123 बुजुर्ग, दिव्यांग घर पर मतदान करेंगे। 11 दिव्यांग मतदाता इसमें शामिल है तो 112 मतदाता ऐसे है जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, 85 साल से अधिक की उम्र के बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए 1500 बेल्टपेपर की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग गांवों के छह बूथों की जगहों को भी बदला गया है। बूथ नंबर 202 शाहपुर को वाल्मीकि चौपाल से राजकीय कन्या पाठशाला, खरकभूरा के 68 को वाल्मीकि चौपाल जो निर्माणाधीन है वहां से रविदास चौपाल, एससी समाज की मांग पर करसिंधु के बूथ नंबर 75 जो राजकीय कन्या स्कूल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , अलेवा के बूथ नंबर 107 जो रविदास चौपाल में था जिसे प्राइमरी स्कूल, दुर्जनपुर के बूथ नंबर 141 को धानक चौपाल जो निर्माणाधीन है से बदलकर अंबेडकर लाइब्रेरी, छात्तर का बूथ नंबर 33 बाबा मंशानाथ स्कूल से वाल्मीकि चौपाल में शिफ्ट किया गया है। ये बूथ मंगू मोहल्ले से दूर होने के चलते मतदाताओं को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें