फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कहीं हरियाणवी बोली तो कहीं लोकगीत, नौनिहालों ने जाना अपनी माटी का मोल

विज्ञापन
01जेएनडी21: एफएलएन की गतिवि​धियों में शामिल हुए बच्चे। स्रोत: अध्यापक
विज्ञापन
जींद।सरकारी स्कूलों में शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय बच्चों को स्थानीय परिवेश और संस्कृति से जोड़कर सीखने के अवसर दिए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से हरियाणा दिवस पर जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण मिशन के तहत विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें बच्चों ने हरियाणवी वेशभूषा धारण कर लोकगीतों, खान-पान, बोली और परंपराओं से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराने के साथ उनकी सीखने और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।
हरियाणा की पहचान उसकी लोकसंस्कृति, खान-पान, पहनावे, लोकगीतों और भाईचारे की परंपरा से है। ''''देसां में देस हरियाणा, जहां दूध-दही का खाना'''' जैसी कहावत प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है। इसी विरासत से बच्चों को जोड़ने के लिए विद्यालयों में गतिविधियां करवाई गईं। कहीं बच्चों ने हरियाणवी बोली में अपने विचार रखे तो कहीं लोकगीतों और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से प्रदेश की विशेषताओं को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चे खेल-खेल में नई बातें सीखते हैं
शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक समझ विकसित करना भी है। गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चे खेल-खेल में नई बातें सीखते हैं। जब पढ़ाई को स्थानीय भाषा और परिवेश से जोड़ा जाता है तो बच्चे अधिक सहजता से अपनी बात कह पाते हैं। इससे सुनने, बोलने, समझने और विचार व्यक्त करने की दक्षताओं में सुधार होता है। समूह में काम करना, दूसरों के विचारों का सम्मान करना और अपनी बारी का इंतजार करना जैसे सामाजिक गुण भी विकसित होते हैं।

विद्यालय और अभिभावकों के समन्वय से बेहतर होगी शिक्षा

विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों की भागीदारी से बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है। निपुण मिशन का उद्देश्य भी शिक्षक, विद्यार्थी, विद्यालय और परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार करना है। हरियाणा दिवस जैसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों, भाषा और परंपराओं से जोड़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बोली, संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना चाहिए। निपुण बने हरियाणा का हर बच्चा, यही हमारा अरमान है। -राजेश वशिष्ट, जिला समन्वयक एनएलएन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें