फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब पिलाकर युवक के उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 23 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना शहर में युवक को निर्माणाधीन मकान में ले जाकर तीन युवकों ने शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट कर कपड़े उतरवा दिए। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाया। शहर थाना पुलिस ने कुलदीप, मनोज और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मई को वह घर पर था। सुबह 8 बजे उसके दोस्त कुलदीप का फोन आया और उसे सब्जी मंडी में बुलाया। वह सब्जी मंडी पर गया तो वहां पर कुलदीप के अलावा एक मनोज नामक युवक भी मिला। दोनों उसे बाइक पर बैठाकर दबलैन रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई। फिर उन्होंने एक और युवक को बुला लिया। इसके बाद जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवा दिए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप लगाया कि उसके कपड़े भी वह अपने साथ ले गए। वह रात को बिना कपड़े के ही अपने घर पहुंचा। उसने इस मामले के बारे में परिजनों को बताया। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुलदीप और मनोज को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें