फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैरम स्पर्धा में सूरज गोयत की चाल सब पर भारी

Thu, 22 May 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15-मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल में मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
जींद। 18 मई को आयोजित जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा में मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय के छात्र सूरज गोयत और सारिका ने प्रथम स्थान और छात्र वंश जागलान और स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार ने सभी विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूरज, सारिका, वंश जागलान और स्नेहा ने जो प्रदर्शन किया है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्राचार्य ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना को भी विकसित करता है। प्रशासक वीपी शर्मा और हेड कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें