फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर नहीं हुआ कम, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भले ही प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा हो, लेकिन निर्माण कार्यों पर लगी रोक हट गई है। इससे शहर में नगर परिषद कुछ काम शुरू कर पाएगी। हालांकि हटाई गई रोक के बावजूद ऐसे काम नहीं हो सकेंगे, जिनमें अधिक धूल उड़ती है। वहीं सोमवार को जींद में एक्यूआई पीएम दस का स्तर 309 रहा, जो सामान्य से कहीं अधिक है।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर अधिक होने के कारण करीब एक महीना पहले एनजीटी ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। ऐसे में सोमवार को नया पत्र जारी हुआ है, जिसमें निर्माण कार्य करने की अनुमति दी है। नगर परिषद के एमई सुमित कुमार के अनुसार इससे शहर में गलियां बनाने के काम शुरू हों सकेंगे। हालांकि अमरूत योजना के तहत चल रहे काम को अभी शुरू नहीं किया जाएगा। इसमें अधिक धूल उड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें