वार्ड दो में पति द्वारा मारपीट करके पत्नी से पैसे ऐंठने के मामले में एक ओर खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी पति तथा एक महिला ने खुलासा किया कि दोनों गुरुद्वारे में शादी कर ली।
पुलिस ने दूसरी शादी रचाने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरी महिला को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वार्ड दो निवासी सुमन देवी ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति मनोज बिना तलाक के ही नाभा पंजाब निवासी बलविंद्र कौर उर्फ अन्नू से दूसरी शादी कर ली। सुमन ने आरोप लगाया कि उसका पति मनोज ने उसके साथ मारपीट कर पैसे ऐंठने का काम किया है।
30 सितंबर को भी उसका पति मनोज अपनी दूसरी पत्नी के साथ घर आया और उसे बंधक बनाकर उसे और उसके बच्चोें को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर मनोज और बलविंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
सुमन की शिकायत पर पति मनोज व महिला बलविंद्र कौर उर्फ अन्नू को खिलाफ मामला दर्ज कर पति मनोज व बलविंद्र कौर उर्फ अनू को गिरफ्तार लिया गया।
भारतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सफीदों