जींद। सात फरवरी से कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाले जाने वाली किसान जागृति यात्रा को लेकर उचाना खुर्द बीकेयू (एकता सिधुपूर) राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत सिंह ढल्लेवाल पहुंचे। यहां पर किसानों के साथ बैठक की। अध्यक्षता जिला महासचिव अनिल बैनीवाल ने की।
दलजीत सिंह ढल्लेवाल ने कहा कि यात्रा से पहले गांव-गांव जाकर किसानों के साथ बातचीत कर रहे है। देश के किसानों को जागरूक करने का प्रयास है कि एमएसपी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, किसानों की कर्ज मुक्ति, बिजली संसोधन बिल, भूमि अधिग्रण सहित अन्य मांगों को लेकर एक प्रस्ताव गांवों के किसानों के पास भेजा जाएगा।
प्रस्ताव पर किसानों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। कन्या कुमारी से जो यात्रा शुरू होगी वो कश्मीर जाकर समाप्त होगी। 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान बड़ी किसान महापंचायत के साथ यात्रा का समापन होगा। जिन गांव से जितने प्रस्ताव आएंगे वो पीएम नरेंद्र मोदी को सौपेंगे।
आज किसानों को उनकी फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। किसान कर्ज के अंदर डूबे हुए हैं। यात्रा के दौरान पैदल, ट्रैक्टर मार्च,गाड़ियों में भी चलेंगे। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। आज जमीन बचाना बहुत जरूरी है। जमीन बचेगी, खेती बचेगी तो हमारा भविष्य बचेगा।
सरकार आईएमटी सहित अलग-अलग तरीकों से जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। सरकार की जो नीतियां गलत होगी उनका विरोध करेंगे। फरवरी के अंत में यात्रा हरियाणा पहुंचेंगी। यात्रा के दौरान देश के लाखों गांव से मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित करवा कर एकत्रित करेंगे। इस मौके पर राज्य प्रधान अभिमन्यु कोहाड़,विक्की ढांडा, सुनील उझाना, कृष्ण, गेजी, सुरेंद्र, बलवंत मौजूद रहे।