फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद की टीम ने करनाल में मेडॉक्स कंपनी से लिए तीन कफ सिरप के सैंपल

Fri, 10 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी29: करनाल में कफ सिरप निर्माता कंपनी से कफ सिरप के सैंपल लेते हुए जींद की जिला ड्रग अधि - फोटो : बहराइच के गेंदघर मैदान में स्वदेशी मेले के उद्घाटन अवसर पर मौजूद मुख्य अति​थि व अन्य।
विज्ञापन
जींद। कफ सिरप की गुणवत्ता की जांच के लिए जिला ड्रग कंट्रोलर विभाग सख्त हो गया है। इसके लिए प्रदेश भर में जांच की जा रही है। इसके चलते जिला ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम ने करनाल से मेडॉक्स फार्मास्यूटिकल्स से तीन कफ सिरप के सैंपल लिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जनवरी से अब तक कंपनी ने जितने भी बैच निकाले हैं। उनका रिकार्ड भी कंपनी से प्राप्त किया है। इनकी जांच की जाएगी। जो तीन सैंपल कप सिरप के लिए हैं। उनको जांच के लिए चंडीगढ़ सरकारी लैब में भेजा गया है। जहां पर इनकी जांच की जाएगी। इससे पहले जींद में 14 सैंपल लिए थे।
हालांकि जींद में इस अभियान के तहत किसी भी मेडिकल स्टोर पर कोल्ड्रफ नामक कफ सिरप नहीं मिला था। इससे संबंधित साल्ट के ही सैंपल लिए गए थे। अब करनाल में मेडाक्स फार्मास्यूटिकल्स के तीन सैंपलों की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला ड्र्रग अधिकारी लगातार इस मामले में मेडिकल स्टोर की जांच कर रही है ताकि कोई भी जिले में इस प्रतिबंधित कफ सिरप को नहीं रखे। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। चिकित्सकों को बताया गया कि चार साल से कम आयु के किसी भी बच्चे को कफ सिरप न दें। मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि बिना चिकित्सक की पर्ची के कोई भी कफ सिरप नहीं दे।
वर्जन
प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर सरकार की तरफ से जांच के निर्देश मिले हैं। इसके तहत जींद में अब तक 14 सैंपल लिए थे। वीरवार को करनाल में एक कफ सिरप निर्माता कंपनी से तीन सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।-गीता गोयल, जिला ड्रग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें