फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने जींद-हिसार मार्ग किया जाम

Tue, 07 Oct 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों के रेट कम होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार दोपहर जींद-हिसार मार्ग पर रामराये गांव के पास जाम लगा दिया। जाम के दौरान भाकियू कार्यकर्ताआें ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि 12 अक्तूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी यदि उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो नवंबर में भाकियू प्रदेश स्तर पर रैली का आयोजन कर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। जाम की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहनों को जींद-बरवाला मार्ग से वाहनों को डायवर्ट करवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक सड़क पर धरना देने के बाद दो बजे जाम खोल दिया।

जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान महेंद्र घिमाना ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन किसानों की फसलों के भाव हर रोज घटाए जा रहे हैं। इससे किसान लगातार कर्जदार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों की फसलों के उचित रेट दिलाने की मांग को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के मार्फत केंद्र सरकार को पत्र भेज चुकी है लेकिन सरकार इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


 घिमाना ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए, हरियाणा में सूखे के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए तथा चावल के निर्यात को खोला जाए। ताकि किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल सके और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। घिमाना ने कहा कि यदि 12 अक्तूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो भाकियू विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगी।

 यदि इसके बावजूद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो नवंबर में प्रदेश स्तर की रैली का आयोजन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान जाम लगाए बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव रामफल कंडेला, बिल्लू खांडा, प्रदीप मिर्चपूर, सुरेंद्र व रामकुमार उचाना, लख्मी व छाजू कंडेला, भलेराम भैण तथा रामफल गुलकनी सहित काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंडी स्तर पर अपनी कमेटी गठित करें किसान
भाकियू के प्रदेश महासचिव रामफल कंडेला ने जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह प्रत्येक मंडी स्तर पर अपनी पांच सदस्यों की कमेटी गठित करें। फसल के सीजन के दौरान यह कमेटी मंडी में घूमकर किसानाें के सामने आने वाली परेशानियों का पता लगाए तथा किसानों के साथ मंडी में होने वाली घटतौली पर नजर बनाए रखें, ताकि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि जिस-जिस भी मंडी में किसानों ने इस तरह की कमेटियां बनाई हुई हैं वहां किसानों को फसल के पूरे भाव मिल रहे हैं तथा किसानों को किसी तरह की परेशानी भी नहीं होती।

वाहनों को किया डायवर्ट
जींद-हिसार मार्ग पर रामराये गांव के पास भाकियू कार्यकर्ताआें द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को जाम से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए वाहनों को जींद-बरवाला मार्ग पर डायवर्ट करा कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें