फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परिक्रमा मार्ग की टूटी ग्रिलों का मुद्दा पहुंचा डीसी दरबार

विज्ञापन
संस्थान23जेएनडी13: डीसी को दिए शिकायत पत्र को दिखाते राजकुमार गोयल और अन्य। स्रोत संस्थ
विज्ञापन
जींद। शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र रानी तालाब मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर लगी टूटी कंक्रीट ग्रिलों का मामला डीसी मोहम्मद इमरान रजा के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर इस समस्या के तत्काल और स्थायी समाधान की मांग की।
डॉ. गोयल ने डीसी को अवगत कराया कि मंदिर के चारों ओर बने परिक्रमा मार्ग पर कई स्थानों से कंक्रीट की ग्रिलें पूरी तरह टूट चुकी हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे दर्शन एवं परिक्रमा के लिए आते हैं। ग्रिल टूटी होने के कारण किसी भी समय कोई श्रद्धालु फिसलकर तालाब में गिर सकता है जिससे जानलेवा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार ग्रिलों का टूटना संबंधित विभाग की लापरवाही को दर्शाता है और अब इसका पुख्ता समाधान होना चाहिए। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मामले को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर निरीक्षण करने और टूटी हुई कंक्रीट ग्रिलों को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस कार्य में ढिलाई बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें