फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 5 जनवरी को लगेगा कैंप

विज्ञापन
23जेएनडी09: कृष्ण मिड्ढा।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 25 जनवरी को डीआरडीए सभागार में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में सौर ऊर्जा लगवाने के लिए सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदानों की जानकारी दी जाएगी। इस कैंप में बिजली निगम के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत विजन को साकार करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यह कैंप 25 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से दो बजे तक डीआरडीए सभागार में आयोजित होगा।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.00 लाख से कम है या सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
डा. मिड्ढा ने बताया कि केंद्र सरकार का अनुदान सभी आय वर्गों के लोगों को दिया जाएगा यानि केंद्र का अनुदान लेने के लिए आय से संबंधित कोई शर्त नहीं है। इस योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा और जो अतिरिक्त बिजली बचेगी। उस बिजली को भी सरकार खरीदेगी, जिससे उनकी अतिरिक्त आय होगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह बेहतरीन योजना है जिसके द्वारा समाज की हर वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। अगर खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन सोलर पैनल द्वारा किया जाता है तो वह बिजली के खाते में जाएगा जिसका भुगतान सरकार द्वारा इस मकान मालिक को किया जाएगा। इस योजना से सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को अपनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें