फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरोपियों के सिर पर बनाया चौराहा, डीएसपी का इन्कार

Mon, 23 Feb 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी05-पुलिस​ गिरफ्त में युवक से मारपीट करने के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
जींद। सफीदों के एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने खेड़ा खेमावती निवासी कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के सिर पर चौराहा बनवा दिया। उन्हें अदालत में पेश किया जहां से जिला जेल भेज दिया है। हालांकि कि डीएसपी सफीदों आरोप को निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-3 निवासी नवीन ने एफआईआर में बताया था कि 16 फरवरी शाम को वह दोस्त तारावती कॉलोनी निवासी रोहित, रामपुरा निवासी अजुमूदीन उर्फ छोटू के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में शराब का सेवन कर रहे थे। वहां पर डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद आए।
उन्होंने आते ही उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। इससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। फिर आरोपियों ने जबरदस्ती उसको शराब पिला दी जिससे वह बेसुध हो गया। उसके बाद आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। उसको लातों से पीटा गया। जांच अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है। -गौरव शर्मा, डीएसपी, सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें