रोहतक। नए साल में रोहतक में सड़कें, पुल, पार्क, जल व्यवस्था, निगम व्यवस्थाओं से लेकर अनेक कार्यों को गति मिलेगी। पहले से चल रही अनेक परियोजनाएं आमजन के लिए समर्पित होंगी। सुखपुरा चौक पर पुल निर्माण का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
अगले साल कलानौर विधानसभा में बेरी कलानौर महम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का 20.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा होगा। यह 900 मीटर में बनकर आमजन के लिए अगले साल समर्पित होने की उम्मीद है। खास बात यह भी है कि जिले के तीन राज्य राजमार्गों की हालत सुधरने से तीन जिलों को रफ्तार मिलने वाली है।
जिले वासियों को जल संबंधी समस्याओं से राहत के लिए भी 459 करोड़ रुपये की लागत से जलघर सुधारने, नए टैंक बनाने, पाइप लाइन बदलने, सीवरेज व्यवस्था सुधारने जैसे कार्य किया जाएंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से दिल्ली बाईपास से हिसार रोड वाया मेडिकल मोड, अशोका चौक, सोनीपत स्टैंड, आईडीसी चौक व बहु अकबरपुर मंदिर तक का सुधार कार्य 17 करोड़ रुपये से होगा।
रोहतक-गोहाना-पानीपत रेललाइन के साथ में पीडब्ल्यूडी की ओर से 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली सड़क परियोजना भी अगले साल शहर को जाम से राहत देगी। चिन्योट कॉलोनी से बजरंग भवन फाटक तक सड़क बनाई जा चुकी है। शेष कार्य भी अगले साल तक पूरा किया जाएगा।
दिल्ली रोड पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के बाहर 4.73 करोड़ रुपये से अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्क प्रोग्राम 2025-26 के सड़क सुधार कार्य भी पूरे किए जाएंगे। संवाद
-
फोटो : 28
रोहतक व तीन जिलों को जोड़ने वाले राज्य राजमार्गों की नए साल में हालत सुधार जाएगी। इनमें गोहाना-लाखनमाजरा-महम-भिवानी स्टेट हाईवे-16ए पर 37.70 किलोमीटर में 40 करोड़ से सुधार कार्य, रोहतक खरखौदा दिल्ली बोर्डर रोड स्टेट हाईवे-18 पर 11.20 किलोमीटर में 25 करोड़ से सुधार व रोहतक भिवानी स्टेट हाईवे-16 पर 2.6 में 4.22 करोड़ जीर्णोद्धार किया जाएगा।
- अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
-
459 करोड़ की लागत से सुधरेंगी जल व्यवस्थाओं का हालत
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अगले जल व्यवस्थाओं के सुधार के लिए करोड़ों रुपये खर्च होंगे। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 459.64 करोड़ रुपये की लागत से सीवर और पानी के विकास कार्य हाेंगे। इसमें शहरवासियों को सुचारू जलापूर्ति के लिए विभाग चार बड़े कार्यों में 256 करोड़, सीवरेज लाइन और सीवर सफाई के लिए तीन बड़े कार्यों में 134 करोड़ व शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए तीन प्रोजेक्ट में 33.61 करोड़ रुपये की लागत से काम अगले साल से शुरू किए जाने की उम्मीद है।
-
210 करोड़ रुपये की लागत से बोहर में नए जलघर का निर्माण होगा
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में जल व्यवस्थाओं के 13 कार्यों के लिए 35.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें नगर निगम के 8 गांवों के लिए 210 करोड़ रुपये की लागत से बोहर में नए जलघर का विस्तार व अन्य पुराने जलघरों का सुधार कार्य शुरू होगा। महम, गढ़ी सांपला किलोई व कलानौर हलके में भी नए कार्य को गति मिलेगी। मानसरोवर स्थित जलघर के लिए 27.23 करोड़ से सुधारीकरण कार्य व रजबहे का सुधार, 16.63 करोड़ से पुरानी पेयजल लाइनों का बदलने का कार्य व सलारा मोहल्ला में बूस्टर निर्माण पूरा होगा।
-
फोटो : 27
वर्जन
शहर काे स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही इसके चहुंमुखी विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। करोड़ों रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। -डॉ. आनंद कुमार शर्मा, नगर निगम आयुक्त, रोहतक।
-
36 करोड़ रुपये से पांच साल के लिए चमकेगा शहर
नए साल से शहर में पांच साल के लिए 36 करोड़ रुपये की लागत से सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसमें निगम ने पांच साल सफाई का ठेका दे दिया है। 19 दिसंबर को हाउस की बैठक में हुए आंबेडकर चौक से तिलयार झील तक लगभग 700 करोड़ से एलिवेटेड फ्लाईओवर के काम की मंजूरी मिली थी। यह भी नए साल में शुरू होने की उम्मीद है। शहर में बरसाती पानी निकासी पर 70 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पांच करोड़ रुपये की लागत से शहर के सेक्टरों की दशा सुधरेगी। इसमें सेक्टर दो, तीन, चार व सेक्टर 14 में सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था व पार्कों की हालत सुधरेगी। पानीपत-गोहाना-रोहतक एलिवेटेड के पूर्व दिशा में सड़क निर्माण कार्य भी पूरा किया जाना है। वहीं सड़क सुरक्षा के लिए शहर के ट्रैफिक सिग्नल एक करोड़ से दुरुस्त होंगे। नए साल में इनकी संख्या 10 से बढ़कर 16 हो जाएगी।
24 रोहतक शहर में दिल्ली पर रोड की तस्वीर। संवाद
24 रोहतक शहर में दिल्ली पर रोड की तस्वीर। संवाद
24 रोहतक शहर में दिल्ली पर रोड की तस्वीर। संवाद
24 रोहतक शहर में दिल्ली पर रोड की तस्वीर। संवाद