फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खुली अस्पताल की पोल...प्रवेश द्वार पर लाइट नहीं, दरवाजे को ईंट के सहारे रोका

Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी29-अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र यादव व उनकी टीम। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से गठित सार्थक टीम ने नरवाना के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण एनएचएम महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव की अगुवाई में किया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर डॉ. वीरेंद्र यादव बुरी तरह भड़क गए। निरीक्षण में अस्पताल के प्रवेश द्वार पर लाइट तक नहीं मिली। वहीं दरवाजे को ईंट के सहारे रोका हुआ था।
विज्ञापन

अस्पताल की गंदगी, टूटी-फूटी व्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही देखकर नाराजगी जताई। डॉ. यादव ने मुख्य द्वार पर बोर्ड नहीं होने पर कहा कि मरीजों को कैसे पता चलेगा यह अस्पताल है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल मरीजों के आधार कार्ड टंगे देख तो उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को फटकारते हुए कहा कि बिना अनुमति किसी की निजी जानकारी सार्वजनिक करना अपराध है इसे तुरंत हटाओ।
इमरजेंसी वार्ड में लटकते तार देखकर डॉ. यादव ने मौके पर इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर 36 से 40 घंटे में सुधार करने का आदेश दिया। 5 एस व्यवस्था की जानकारी मांगने पर अधिकांश स्टाफ चुप नजर आया जिस पर उन्होंने कहा रट्टा मत लगाओ, सही से समझो। ऑपरेशन थिएटर के बाहर रखी चप्पलों के उपयोग को लेकर भी स्टाफ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जच्चा-बच्चा कक्ष से लेकर वार्डों तक हर जगह गंदगी और अव्यवस्था ने अस्पताल की हकीकत खोल दी।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन नहीं बता पाया हाथ धोने की प्रक्रिया
वहीं लैब में हाथ धोने की प्रक्रिया जांचने के लिए कहने पर लैब टेक्नीशियन सही तरीके से हैंडवाश नहीं कर सका। अधिकांश कर्मचारी भी मानक प्रक्रिया के अनुसार हाथ धोने में नाकाम रहे।
बॉक्स
सार्थक टीम का निरीक्षण जारी
सार्थक टीम पिछले दो दिनों से जिले के नागरिक अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। यह निरीक्षण शुक्रवार को भी जारी रहेगा। टीम द्वारा की गई जांच के बाद पाई गई खामियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल खामियां ढूंढना नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

24जेएनडी29-अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र यादव व उनकी टीम। संवाद

24जेएनडी29-अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र यादव व उनकी टीम। संवाद

24जेएनडी29-अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र यादव व उनकी टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें