23जेएनडी29-69वीं अंडर-17 हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम अपने कोच के साथ। स्रोत कोच
- फोटो : संवाद
जींद। 69वीं अंडर-17 हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्नाटक को 20-07 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन हरियाणा की हैंडबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में यूपी की टीम से तीन अंकों से हार गई। प्रतियागिता में गुजरात की टीम प्रथम रही। वहीं पंजाब द्वितीय और यूपी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कोच विजेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार ने बताया कि 69वीं अंडर-17 हैंडबॉल प्रतियोगिता 21 से 23 जनवरी तक कोमनाथ गुजरात में आयोजित की गई थी। इसमें हरियाणा की टीम ने भी हिस्सा लिया था। इस टीम की कप्तान दनौदा गांव की जानवी को नियुक्त किया गया था। इसके अलावा प्रियंका और जागृति का भी चयन हुआ था।
प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का पहला मुकाबला एनवीएस की टीम से हुआ जिसमें हरियाणा टीम ने 06-26 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद हरियाणा टीम का सीआईएसई की टीम के साथ दूसरा मैच हुआ और सीआईएसई की टीम को 15-31 के अंकों से हराया।
तीसरा मैच कर्नाटक की टीम के साथ हुआ। इसमें कर्नाटक की टीम को 27-07 अंकों से हराया। इसके बाद हरियाणा की टीम का यूपी के साथ मुकाबला हुआ जिसमें यूपी से हरियाणा की टीम 19-16 के अंकों से हार गई।