23जेएनडी25 : नरवाना के प्रेम नगर में बारिश के बाद खड़ा पानी। स्रोत शहरवासी।
- फोटो : सांकेतिक
नरवाना। मौसम ने वीरवार की रात अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। दिन में करीब 2.30 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार सुबह 9 बजे नरवाना के अपोलो चौक पर अंधेरा छाया रहा और सड़कों पर पानी भरा नजर आया। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सबसे ज्यादा परेशानी नरवाना बस स्टैंड पर देखने को मिली। यहां पुराने बस स्टैंड बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य चल रहा है लेकिन यात्रियों के लिए अब तक कोई अस्थायी शेड तैयार नहीं किया गया है।
यात्रियों में विकास, अनिल, सोनू व रामकेश का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है लेकिन आम जनता की सुविधा का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थायी शेड की व्यवस्था कराई जाए और बस स्टैंड परिसर से पानी की निकासी की जाए।
23जेएनडी25 : नरवाना के प्रेम नगर में बारिश के बाद खड़ा पानी। स्रोत शहरवासी।- फोटो : सांकेतिक