फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज की खरीद प्रक्रिया निर्बाध रूप से हो संचालित : एडीसी

Fri, 11 Apr 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार देर शाम लघु सचिवालय के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। यहां फसलों की खरीद, समाधान शिविरों के आयोजन और रात्रि ठहराव की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

वहीं एडीसी विवेक आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित किया जाए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले। मंडियों में अनाज की खरीद, तौल, लोडिंग, अनलोडिंग, भंडारण और परिवहन की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो। एडीसी ने कहा कि सप्ताह के हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार को समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर एसपी राजेश कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, जगदीश चंद्र, सीटीएम डॉ. आशीष देशवाल, डीएफएससी राजेश आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें