फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बांगर की बेटी रिद्धिमा ने बॉक्सिंग में जीते दो स्वर्ण

Fri, 11 Apr 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी15-किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक विजेता रिद्धिमा कौशिक। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उचाना। बांगर की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित हो रही वल्र्ड कप किक बॉक्सिंग में दो स्वर्ण पदक जीत कर भौंगरा गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रिद्धिमा कौशिक 31 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। रिद्धिमा कौशिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान थाईलैंड की खिलाड़ी को हराकर फाइनल राउंड में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते।
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ल्ड कप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगभग 42 देशों के एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और भारतीय टीम ने दूसरे दिन शानदार सफलता हासिल की है। रिद्धिमा कौशिक ने किक लाइट इवेंट के 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम वजन भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

टीम में शामिल दूसरे खिलाड़ियों ने भी मेडल जीते हैं। पोती की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए दादा ओमप्रकाश भौंगरा और पिता सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि रिद्धिमा कौशिक निरंतर किक बॉक्सिंग में मेडल जीत रही है। वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अभी लाइट कांटेक्ट 55 और 60 किलोग्राम भार का इवेंट बाकी हैं। इस इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें