जींद। देवीलाल चौक अंडरपास पहले से एक सप्ताह से बंद है। इससे मिनी बाईपास पर लोड बढ़ गया है। इसके कारण अंडरपास का एक गार्डर टूटकर गिर गया। इस घटना से यातायात प्रभावित हुआ। दूसरी तरफ का गार्डर भी गिरने की कगार पर है।
शनिवार को रोहतक रोड मिनी बाईपास अंडरपास पर एक गार्डर टूटकर नीचे गिर गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। यह घटना गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन हादसा होने से बच गया। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रशासन से अपील की है कि गार्डरों की मरम्मत तुरंत की जाए, क्योंकि दूसरी तरफ का गार्डर भी गिरने की कगार पर है।
इसके अलावा, देवीलाल चौक अंडरपास पहले से एक सप्ताह से बंद है, जिससे रोहतक रोड, भिवानी रोड और हांसी रोड से आने वाले लोगों के लिए मिनी बाईपास एकमात्र विकल्प था, और इस घटना ने यातायात को और अधिक प्रभावित किया है। यहां से पिछले कई दिनों से मोटरसाइकिल, ऑटो-रिक्शा, और कार समेत हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं।
इसका कारण है कि देवीलाल चौक स्थित भिवानी रोड अंडरपास लीकेज के कारण बंद किया गया है। वहां से जो वाहन गुजरने थे अब उनका रूट भी इसी तरफ से डायवर्ट किया गया है। देवीलाल चौक अंडरपास नौ से 16 जुलाई तक बंद है। सुबह के समय यहां से वाहनों का आना-जाना सबसे अधिक रहता है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह गार्डर किसी बड़े वाहन के टकराने से टूटा है या फिर कमजोर लगाया गया था। सुबह प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो बीच रास्ते से यह हटवाकर एक तरफ रखवाया गया। इसके बाद वाहन का यहां से आवागमन सुचारू हुआ।
बाक्स
अंडरब्रिज का गार्डर टूटकर नीचे गिरा मिला है। इसकी मरम्मत करवाने और दोबारा से मजबूती से लगवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। जल्द ही इसको दोबारा लगवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मोहम्मद इमरान रजा डीसी जींद
फोटो कैप्शन
12जेएनडी36: जेडी 7 पर टूटा हुआ गाटर। राहगीर
12जेएनडी37: जेडी 7 पर दूसरी तरफ का गाटर भी गिरने की कगार पर । राहगीर
12जेएनडी36: जेडी 7 पर टूटा हुआ गाटर। राहगीर