फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नाजुक दौर से गुजर रहे : मास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। तहसील कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना जारी रहा। धरने की अगुवाई अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने की। मास्टर ने कहा कि किसान आज एक नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों और मजदूरों ने एकजुट संघर्ष नहीं किया तो आने वाले समय में नेताओं और कॉरपोरेट घरानों की ओर से जमीन हड़पने का खतरा और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन खेतों को किसानों के पूर्वजों ने कठिन परिश्रम से उपजाऊ बनाया, आज वहीं खेत और उनकी नस्ल संकट में हैं। किसानों और मजदूरों के एकजुट आंदोलन करने की जरूरत है। इस अवसर पर निहाल सिंह, बलजिंदर, फतेह, हवा सिंह, सतबीर फौजी और शीशपाल गुलाड़ी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें