फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एलआईसी रोड पर लगे कूड़े के ढेर को नप ने उठवाया

Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी02: एलआईसी रोड पर लगे कूडे़ के ढेर उठाने के बाद साफ हुई सड़क। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर की एलआईसी रोड पर नगर परिषद की लापरवाही के चलते कूड़े के ढेर लगे हुए थे। इसके चलते वहां से आने-जाने वाले राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दुकानदारों और आमजन ने इसको उठवाने के लिए कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दुकानदारों व आमजन की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार के प्रभाव के बाद शनिवार को नप कर्मचारियों ने इस सड़क पर लगे गंदगी के ढेरों को उठवाया। इसके बाद अब इस सड़क से आवागमन भी सुचारु हुआ।
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि सफाई कर्मचारी कूड़ा तो एकत्रित करते हैं, लेकिन उसको शहर से बाहर डंपिंग प्वाइंट पर डालने की बजाए इस मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एकत्रित कर देते हैं। इसके कारण यहां पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग जाते थे। इससे निकलने वाली बदबू के कारण यहां से आवागमन करने वाले व दुकानदारों को परेशानी हो रही थी। मच्छर और मक्खियों का प्रकोप भी ज्यादा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को यहां पर पड़े कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इसके धुएं से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। दुकानदारों व राहगीरों की आंखों में जलन हाेने पर रोष भी जताया गया था। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि एलआईसी पर नप के कर्मचारी भविष्य में कूड़े के ढेर न लगाएं। कचरे का उचित प्रबंधन किया जाए, नियमित सफाई की जाए। कूड़े में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें