फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टीबी से बचाव और लक्षणों के बारे में किया जागरूक

Sat, 14 Jun 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी05-रूपगढ़ गांव में एक टीबी मरीज को पौष्टिक आहार की किट देते हुए स्वास्थ्यकर्मी  देवीराम
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल के निर्देश अनुसार गावं रुपगढ़ में टीबी से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। देवीराम कौशिक ने कहा कि टीबी जीवाणु से होने वाली बीमारी है।
विज्ञापन

यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। यह बीमारी मरीज के बोलने से निकलने वाली थूक के कणों से, उनके साथ झूठा खाना-खाने से, उसकी प्रयोग की गई चीजों के इस्तेमाल से भी फैलती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी हो जो साधारण इलाज से ठीक नहीं हो, छाती में दर्द रहना, शाम के समय हल्का बुखार होना, भूख व वजन कम होना, बलगम में खून आना टीबी के लक्षण हैं। इस मौके पर अनिता, सुमन, रेखा, कलावती, कमलेश, भरपाई, सुनहरी, सुमन, बबीता, कविता, आशा, पिंकी, सुनीता, राहुल, अजय, मनोज, भूप सिंह, साहिल, किताब सिंह और अजमेर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें