11 जेएनडी22: गणपति महोत्सव का निमंत्रण पत्र सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को सौंपते श्री सि
नरवाना। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति की ओर से नरवाना में 11वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ 13 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा बाबा गैबी साहिब मंदिर के प्रांगण से शुरू होगी। एसडीएम जगदीश कुमार और डीएसपी कमलदीप राणा हरी झंडी दिखाकर इसे कथा स्थल के लिए रवाना करेंगे।
समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि महोत्सव को लेकर शहर की सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में समिति पदाधिकारियों ने एसडीएम और डीएसपी को भी आमंत्रण पत्र सौंपा।
उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव में अष्टधातु से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा शिव-पार्वती विवाह, गणेश जन्मोत्सव और द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनोहारी झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कैलाश सिंगला ने कहा कि पिछले दस वर्षों से नरवाना में गणपति महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी आयोजन में सहयोग करती रही हैं। इस बार भी विभिन्न संस्थाओं से सहयोग की अपील की गई है। आयोजन की तैयारियों को लेकर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।