फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साइबर ठगों ने तीन लोगों से 8.20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में ठगों ने तीन लोगों से कुल आठ लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। इनमें दो लोगों को विदेश में रह रहे उनके जानकार बनकर ठगी का शिकार बनाया जबकि सफीदों की एक महिला को बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर ठगा गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दोस्त बनकर 4.10 लाख रुपये ऐंठें
पड़ाना निवासी श्रीभगवान ने एफआईआर में बताया कि 27 अगस्त से पांच सितंबर के बीच उनसे 4.10 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगों ने अमेरिका में रह रहे उनके चाचा का बेटा मनीष बनकर व्हाट्सएप कॉल की और 18 लाख रुपये भेजने की रसीद दिखाई। इसके बाद बीमार मां के इलाज और इंटरनेशनल आईडी खुलवाने के बहाने अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठ ली।

अमेरिका में रह रहे दोस्त के नाम पर 2.50 लाख ठगे
मखंड निवासी रमेश ने एफआईआर में बताया कि एक अगस्त को उनके पास संदेश आया कि उनका दोस्त जो अमेरिका में रहता है वह आपात स्थिति में है और 3.24 लाख रुपये की जरूरत है अन्यथा उसका वीजा रद्द हो जाएगा। उन्होंने परिवार व रिश्तेदारों से जुटाकर 2.50 लाख रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। बाद में उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारी बनकर महिला से 1.60 लाख ठगे
सफीदों की सीएससी सेंटर कर्मचारी सुषमा ने एफआईआर में बताया कि उनके साथ 16 सितंबर को ठगी हुई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से दो बार में 1.60 लाख रुपये निकल गए।

वर्जन

इन तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -जगदीप सिंह, प्रभारी, साइबर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें