18जेएनडी12: प्राचार्य रणधीर सिंह का महिला कॉलेज पहुंचने पर स्वागत करते हुए कॉलेज स्टॉफ। स्रोत:
- फोटो : Samvad
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में शुक्रवार को नवनियुक्त प्राचार्य रणधीर सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। पूर्व प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने उन्हें विधिवत रूप से प्राचार्य का दायित्व सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यभार हस्तांतरण के दौरान जिला उच्च शिक्षा अधिकारी (डीएचईओ) सत्यवान मलिक भी मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय जींद के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। नवनियुक्त प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के हित में सभी के सहयोग से मिलकर कार्य किया जाएगा। संवाद