फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस

विज्ञापन
28जेएनडी05: जिला कार्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वज फहराने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेताओं को स्मरण करते हुए की गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और जन आधारित पार्टी है। इसका इतिहास बलिदान, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में हजारों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आजादी के बाद भी कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत करने, सामाजिक न्याय स्थापित करने और देश के विकास की नींव रखने का काम किया।
ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और वर्तमान नेतृत्व तक कांग्रेस ने हमेशा आम आदमी के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, हरित क्रांति और सूचना क्रांति जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां कांग्रेस शासन की देन हैं। मनरेगा, सूचना का अधिकार और खाद्य सुरक्षा जैसे कानूनों ने गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। हैबतपुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नए साल से नए संकल्प के साथ जनता की आवाज उठाएंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पवन दुहन, वजीर गंगोली, रघुबीर भारद्वाज, राजू लखिना, अमनदीप बेलरखा, कमल चौहान, पवन गर्ग,बंसीलाल और राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें