फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में तीन दुकानों से लिए पांच मिठाइयों के सैंपल

Tue, 07 Oct 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी27: अमरहेड़ी रोड पर मिठाई की दुकान से सैंपल लेते हुए खाद्य सुरक्षा ​विभाग की टीम। स्रोत
विज्ञापन
जींद। त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीम ने शहर के अमरहेड़ी रोड और पटियाला चौक पर तीन प्रमुख दुकानों से मिठाइयों के सैंपल एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों से पनीर के तीन सैंपल, दूध की बर्फी, क्रीम, खोया बर्फी और पेठा पनीर के एक-एक सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई दीवाली के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए की जा रही है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। यह अभियान त्योहार तक निरंतर जारी रहेगा। त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मिलावटी या निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग कर सकते हैं जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

इसे रोकने के लिए विभाग ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी और सैंपलिंग की प्रक्रिया को और तेज कर दिया है। यदि किसी दुकानदार या निर्माता के सैंपल में मिलावट पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें दुकानदार को जुर्माना लगाकर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
वर्जन
दीपावली के त्योहार के चलते शहर में लगातार मिठाइयों की मांग बढ़ रही है। इसको देखते हुए दुकानों मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को तीन दुकानों से पांच सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।-योगेश काद्यान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें