भगवान नगर कॉलोनी में जिस जगह पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई वहां पर कुछ महिलाएं बात कर रही थीं। गली के एक कोने पर निर्माणाधीन मकान की पड़ी मिट्टी पर बच्चे खेल रहे थे। कॉलोनी में सबकुछ सामान्य था। यह जानकारी मौजूद महिलाओं और बच्चों ने दी।
महिलाओं ने बताया कि वह अपनी गली में सामान्य दिनों की तरह खड़ी होकर बात कर रही थीं। इस दौरान दो युवक गली में भागते हुए आए। उनके पीछे कुछ लोग दौड़ रहे थे। जब बदमाश गली में घुसे तो एक बदमाश पुलिस पर ईंट बरसा रहा था। इसमें एक दो ईंट पुलिसकर्मियों को भी लगी। गली में मोड़ होने के कारण एक बदमाश का पैर फिसल गया जिससे वह ईंटों के नजदीक ही गिर गया। वहां से भी ईंट उठाकर पुलिसकर्मियों पर फेंकने शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अपने बचाव के लिए बदमाश पर गोली चलाई। गोली बदमाश की टांग में लगी। इसके बाद पुलिस आरोपी को वहां से घसीटते हुए ले गए और गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद फिर से रोहतक रोड पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग व हमला किया।
बदमाशों के पास मिले बिस्कुट के पैकेट और कैप्सूल का पत्ता
पुलिस ने जब बदमाश की तलाशी ली तो उसके पास से एक पैकेट बिस्कुट और एक कैप्सूल का पत्ता मिला। पुलिस ने दोनों को जेब से निकालकर गली में डाल दिया और उसे उठाकर ले गए।
घटना को देखकर बच्चे सहमे
इस दौरान गली के नजदीक निर्माणाधीन मकान में पड़ी मिट्टी पर चार बच्चे खेल रहे थे। एक बच्चे ने बताया कि उनको एक बार तो फिल्मी सीन के जैसा घटनाक्रम देखने में मजा आया और बाद में कुछ ही पल में गोली चली तो वह घबरा गया। इस दौरान उसकी मां आई और उसे कमरे के अंदर लेकर चली गई।
गली में लगभग सात से आठ मिनट में हुई पूरी वारदात
महिलाओं ने बताया कि यह सारी वारदात उनके मकान के सामने गली में सात से आठ मिनट में हुई। इसमें एक बदमाश को पुलिस ने उनके मकान के सामने ही घायलावस्था में पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश भागकर दूसरी गली में चला गया। वहां पर खड़ी एक कार के पीछे छिप गया। इस दौरान सीआईए ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया।
यह वही कार है जिसे पीछे भागने के बाद छिप गया था एक बदमाश।- फोटो : Jind
अस्पताल पहुंचे अमित के परिजन।- फोटो : Jind
अमित का फाइल फोटो।- फोटो : Jind