फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच साल पुराने गंदे पानी के नाले का विवाद नहीं सुलझा

विज्ञापन
06जेएनडी30-खोखरी गांव में लोगों की बात सुनते नायब तहसीलदार बलराम जाखड़। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। खोखरी गांव में पांच वर्षों से चला आ रहे गंदे पानी के नाले के निर्माण के विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दल-बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अमले की बातचीत के बाद मामला सिरे नहीं चढ़ा जिससे कार्रवाई अगले बुधवार तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगले बुधवार तक समय दिया है। इस दौरान पंचायत को अपने पूरे कागजात तैयार करने और जसबीर पक्ष को कोर्ट के स्टे ऑर्डर संबंधी दस्तावेज पेश करने का मौका दिया गया है। यदि सहमति बनती है तो बातचीत से भी समाधान निकाला जा सकता है।
नाला निर्माण के दौरान जसबीर मजदूरों को काम करने से रोका रहा था और कार्य में बाधा डाल रहा था। इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत खोखरी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की थी। जिलाधीश जींद के आदेश पर उप तहसीलदार जींद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कोर्ट केस या स्टे पाया जाता है तो खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जींद कोर्ट आदेश के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। अगले बुधवार को इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नाला निर्माण का कार्य रोक दिया गया है। पूरा मामला गांव में तनाव का कारण बना हुआ है।


दोनों पक्षों ने किया दावा
जसबीर का कहना है कि नाले के निर्माण पर उन्होंने कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले रखा है। वहीं ग्राम पंचायत खोखरी का दावा है कि स्टे चार साल पुराना है और वर्तमान में नाले के निर्माण पर कोई रोक नहीं है। नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए फैसला स्थगित कर दिया।

वर्जन
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगले बुधवार तक समय दिया है। पंचायत को पूरे कागजात तैयार करने और जसबीर पक्ष को कोर्ट के स्टे ऑर्डर संबंधी दस्तावेज पेश करने का मौका दिया गया है। -बलराम जाखड़, नायब तहसीलदार, जींद

06जेएनडी30-खोखरी गांव में लोगों की बात सुनते नायब तहसीलदार बलराम जाखड़। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें